
पूर्वी चंपारण:कुख्यात फरमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार
अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर” पूर्वी चंपारण :-भारत विरोध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) की ओर से इनामी घोषित नेपाल के बारा जिलांतर्गत हरिहरपुर, सिमरोनगढ़ निवासी उस्मान अंसारी के पुत्र फरमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार करने में मोतिहारी पुलिस को सफलता मिली है।
एसपी जितेंद्र राणा द्वारा रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने उसे पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थानांतर्गत इस्लामपुर मोहल्ला के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद फरमुल्लाह से पुलिस की टीम सघन पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि उसके और पांच अन्य के खिलाफ जाली नोट का धंधा करने को लेकर एनआइए के दिल्ली थाने में आरसी-2 2014/एनआइए/डीएलआई/के तहत मामला दर्ज है। मामले में एनआइए कुल छह आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चार आरोपित फरार थे। उनमें से एक फरमुल्लाह की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस ने की है। तीन अभी फरार चल रहे हैं।
बताया गया है कि जाली नोट के इस धंधे में एनआइए की जांच में कुल छह लोगों की भूमिका सामने आई थी। उनमें से दो पाकिस्तानी, तीन नेपाली और एक भारतीय शामिल है।
पूर्वी चंपारण:कुख्यात फरमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार




Recent Comments