पुराने रंजिस में सरपंच को पीटा, पत्नी ने पांच पर दर्ज करायी प्राथमिकी
तरैया(सारण):22.05.2018:
फरीदपुरा गाँव मे पुराने रंजिस को लेकर दरवाजा पर बैठकर पति-पत्नी चाय पी रहे थे तभी कुछ लोग हथियार से लैस होकर आए और उन्हें मारने पीटने लगें।घायल सरपंच बिगन राय और उनकी पत्नी पुनम देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया था।घायल सरपंच की पत्नी पूनम देवी को पीएमसीएच भेज दिया गया था।पीएमसीएच से आये सरपंच के पत्नी के ब्यान के आलोक में पाँच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमे तारकेश्वर राय, सुरेश राय, जीता राय, बदन राय,उमेश राय सहित पाँच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमे मारपीट कर गर्दन से सोने का चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।