पुत्र नहीं जनने पर विवाहिता को जलाने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर : थाना क्षेत्र के दिघवलिया गांव में बुधवार की शाम एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा पुत्र नहीं जनने पर जान से मारने की नीयत से जला देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में विवाहिता की मां लोहबरा निवासी जयनारायण पांडेय की विधवा जानकी कुंवर ने गुरुवार को रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर पुत्री के ससुराल के 11 लोगों को आरोपित कर न्याय की गुहार लगाई है। घायल महिला का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।