मालगाड़ी का इंजन फेल होने से लोग परेशान
परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे ढाला समीप मालगाड़ी के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण करीब 20 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा। रेलवे फाटक के बंद होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी जैसे ही दारौंदा जंक्शन से सिवान की तरफ आगे बढ़ी दारौंदा जंक्शन के पश्चमी रेलवे फाटक समीप उसके इंजन में खराबी आ गई थी।




Recent Comments