मुजफ्फरपुर – वलसाड एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

छपरा । पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली 19052 मुजफ्फरपुर – वलसाड एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर से 05 अगस्त से 02 सितम्बर तक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाये जाने की सुविधा शुरू कर दिया गया है । इस आशय की जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है ।