पानापुर में आँगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ मासिक टीएचआर का वितरण
पानापुर (सारण)बुधवार मकर संक्रांति को सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण किया गया।विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक महिने के 15वीं तारीख को आँगनबाड़ी के पोषक क्षेत्र के गर्भवती, प्रसूति तथा कुपोषित बच्चों को घर ले जाने के लिए राशन यानि टीएचआर का वितरण किया जाता है।ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके।घर ले जाने के लिए इन सभी लाभूको को चावल,दाल तथा सोयाबीन दिया जाता है।यदि 15 तारीख को कोई पर्व या अवकाश होने पर अगले दिन टीएचआर का वितरण किया जाता है।इसके देखरेख के लिए जिला स्तर से कमिटी गठित कर टीम क्षेत्र भ्रमण करती है।तथा स्थानीय स्तर पर महिला पर्यवेक्षिका तथा सीडीपीओ इसकी निगरानी करतीं हैं।टीएचआर वितरण से पूर्व सभी सेविका चावल,दाल तथा सोयाबीन की पैकेट तैयार करती हैं तथा दस बजे से दो बजे तक टीएचआर वितरण करती हैं ।मुख्य रूप से भोरहाॅ के कोड संख्या 85,87,88,89,90,91,92 सहित कोन्ध, महम्मदपुर, रसौली, धेनुकी आदि पंचायतों में टीएचआर का वितरण किया गया।