दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

दैनिक खोज खबर डेस्क

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित का आज निधन हो गया. दीक्षित करीब एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं. शीला दीक्षित करीब 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और उसके बाद उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था. वे 81 साल की थी. आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनकी मौत हो गयी।