
मांझी(सारण)। मकर संक्रांति (खिचड़ी) के अवसर पर बुधवार को मांझी में पावन सरयु नदी के रामघाट सहित विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद दान-पुण्य किया। वहीं प्रेम से दही-चुड़ा ग्रहण किया। प्रसिद्ध रामघाट पर अहले सुबह से हीं पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। जो दोपहर तक चला। इस अवसर पर भव्य मेला भी लगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए नौका के साथ गोता-खोरों को तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सोशल ग्रुप ‘अनुभव जिंदगी का’ के सदस्यों सहित अन्य लोग भी सक्रिय दिखे। खिचड़ी नहान मेला के शांतिपूर्ण समापन में स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सक्रिय योगदान रहा।




Recent Comments