
पुलिस कस्टडी में आरोपित लुटेरे
भेल्दी (सारण)। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा किया है। घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा और उनके पास से लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- विकास कुमार (निवासी: दफ्तरपुर गांव, थाना डोरीगंज)
- राजू कुमार (निवासी: मुसेपुर गांव)
- गोलू कुमार (निवासी: गोपालपुर गांव)
बरामद सामान
- नगद राशि
- सोने का ढोलना (आभूषण)
- दो मोबाइल फोन
- एक मोटरसाइकिल
घटना की पृष्ठभूमि
छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स के समीप पिछले शुक्रवार को लूट की घटना हुई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मढ़ौरा-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था। तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को सफलताપूर्र्वक दबोच लिया।
अन्य आपराधिक खुलासे
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 5 सितंबर को गड़खा थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र भी चोरी किया था। भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से ही गड़खा, दरियापुर और भेल्दी थानों में चार गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।




Recent Comments