इसुआपुर पंचायत भवन में आरटीपीएस का शुभारम्भ✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर पंचायत भवन अंतर्गत मानपुरसौली गाँव स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को आरटीपीएस काउन्टर का विधिवत् शुभारम्भ इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व इसुआपुर के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने फिता काटकर किया ।शुभारंभ के मौके पर इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने बताया की लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम यानी आरटीपीएस सह सुविधा केन्द्र में डिजिटल जाति, आय, आवासीय, जन्म-मृत्यू प्रमाणपत्र, दाखिल खारिज, समाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन की सुविधा इसुआपुर पंचायत के लोगों को अब अपने पंचायत में हीं मिलेगी ।
मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने बताया की अब किसी प्रमाणपत्र को बनवाने के लिये जनता को इसुआपुर प्रखंड कार्यालय पर जाना नहीं पङेगा । वहीं आरटीपीएस के उद्घाटन समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष छवीनाथ सिंह, मुखिया धनंजय पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह, मनोज राय, अरविन्द चौरसिया, सुनील चौरसिया, पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद राय, सरपंच उमेश्वर सिंह, डाटा आपरेटर सुरेन्द्र प्रसाद गौङ, समेत ब्लाककर्मी, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, आंगनबाङी सेविका, सहायिका, वार्ड सचिव, आशा कार्यकर्ता, पंचायत के स्वच्छाग्रही सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments