दरियापुर(सारण) : करोना महामारी के चलते देशब्यापी लॉक डाउन में लोगो को बीमारी में इलाज कराने जाने में लिये वाहन की कमी की वजह से परेशानी हो रहा था। जिसको लेकर दरियापुर प्रखंड के पिरारीडीह पंचायत के मुखिया मुन्ना प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पंचायत में एम्बुलेंस की जरूरत को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को पहुंचाया।जिसके बाद सांसद निधि से मुखिया मुन्ना प्रसाद को प्रतिनिधि व भाजप प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह,जिला महामंत्री अनिल सिंह और भाजप नेता मोनू कुमार सिंह के द्वारा दरियापुर प्रखंड के पिरारीडीह पंचायत के मुखिया मुन्ना प्रसाद को एम्बुलेंस का चाबी सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर दरियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, भाजपा नेता पंकज सिंह, राजविकाश सिंह, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद राजेश शास्त्री, वार्ड सदस्य छोटे बाबू, कान्हा बाबा, सुमन्त बाबा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।