सोनपुर. सोनपुर विद्युत विभाग ने विधुत चोरी करने के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया .जहां विभाग के कर्मी तेजस्वी कुमार,राम बच्चन कुमार, सरोज कुमार, वीरेंद्र कुमार ने सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के पहाड़ी चक डेमो शेड के नजदीक छापामारी की गई.जहां अवैध रूप से विद्युत के उपयोग करते हुए तीन लोग पकड़े गए। जहां तीनों लोगों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है। उक्त बात की जानकारी देते हुए सोनपुर विधुत विभाग जेई सूरज कुमार ने गुरुवार को बताया कि राधिका देवी पति स्व धर्म दास घर पहाड़ी के यहां बकाया राशि ₹ 13881/- था जहां विभाग ने विद्युत विच्छेद कर दिया था इन्होंने अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग कर रहे थे इससे विभाग को ₹ 9847/- की क्षति हुई है। इनके ऊपर कुल ₹ 23328 /- रुपए की क्षतिपूर्ति के लेकर नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है. वही दूसरा मीना देवी पति सुदामा राम घर पहाड़ी चक गर्ल्स हाई स्कूल नजदीक इनके यहां 16015 रुपये बकाया के कारण विधुत विचच्छेद कर दिया था जहाँ बिना पैसा जमा किए अवैध तरिके से विद्युत के उपयोग करते पकड़े गए हैं इससे विभाग को ₹ 8715/-क्षति हुई है।इससे विभाग ₹ 24730 /- रुपए की क्षतिपूर्ति के लिए थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज की है. वहीं तीसरा मीता देवी पति संजय कुमार पहाड़ी चक गर्ल्स हाई स्कूल नजदीक के यहां स्मार्ट मीटर में ₹ 85022/- रुपया बकाया रहने के कारण सस्वतः बंद हो गया था इन्होंने अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़े गए इससे विभाग को ₹ 9847/- के क्षति  हुई है इनके ऊपर कुल. ₹ 94869/- की क्षति पूर्ति के लिए नामजद कुल तीन उपभोक्ता के ऊपर कानूनी प्रक्रिया करवाई करते हुए सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है।