सोनपुर. जेपी सेतु पुल.पर मोटरसाइकिल सवार युवक के अज्ञात वाहन के ठोकर से मौत हों गयी। इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार के किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जेपी सेतु पुल पर ठोकर मार कर फरार हो गया है.जहां मृतक की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मछगार गांव के स्वर्गीय शिव शंकर शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. गुड्डू कुमार मोटरसाइकिल के रिपेयरिंग का कार्य पटना में कर रहा था और वह पटना से सिवान अपने घर जा रहा था। इसी बीच जेपी सेतु पुल पर अज्ञात वाहन ने ठोका मार दी जिससे एक बड़ा हादसा हुआ है। कोई पुलिस अज्ञात वाहन के पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज अन्य साथियों की जांच में जुट गई है।




Recent Comments