मढ़ौरा(सारण) ।
छपरा – मढौरा मुख्य सड़क के तेजपुरवां ब्रह्म स्थान के पास बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे एक साइकिल सवार को एक टम्पू ने कुचल दिया । साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक तेजपुरवां ढाह निवासी 65 वर्षीय राम ईश्वर साह बताया गया है । घटना में वृद्ध के साथ पीछे पीछे आ रहे उसके पुत्र के भी जख्मी होने की बात बताई गयी है । टेंपो चालक ठोकर मारने के बाद टेंम्पो लेकर भागने का प्रयास किया । इस चक्कर में करीब बीस फीट तक वृद्ध को टेंम्पो के साथ घसीसटता रहा । बाद में हल्ला होने और लोगों की भीड़ के जमा हो जाने पर जब तक टेम्पों रुकता, वृद्ध की मौत हो गयी थी । ग्रामीणों ने टेम्पों के साथ चालक को अपने कब्जे में लेकर उसकी पिटाई शुरु
कर दी । आनन फानन में पुरी तरह से जख्मी हुएं वृद्ध को लेकर ग्रामीण रेफरल अस्पताल मढ़ौरा पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत स्पष्ट कर दी । इधर मौत की खबर ग्रामीणों को मिलने के बाद आक्रोशित लोगों नें तेजपुरवां ढ़ाह के पास मढ़ौरा – छपरा रोड को जाम कर दिया । आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन विरोधी नारे के साथ मुवाबजा की मांग करने लगे । समाचार प्रेषण तक सड़क जाम बना हुआ था । पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटी थी ।