पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायकजमुई।(संजीव कुमार सिंह)
जमुई जिले के सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज परिसर स्थित स्वर्गीय नरदेव प्रसाद की समाधि स्थल पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जिले के गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। पूर्व विधायक स्वर्गीय नरदेव प्रसाद की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी समाधि स्थल पर लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में जमुई सांसद चिराग पासवान भी पूर्व विधायक नरदेव भगत के समाधि पर फूल माला चढाकर श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहां की वे सदा ही समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की हक के लिए लड़ाई लड़ी थी । उन्होंने समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए भी समुचित कदम उठाया था। उनका कार्यकाल इस जिले में यादगार रहा था। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि नरदेव बाबू जिले के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाया था। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय प्रकाश, विधान पार्षद संजय प्रसाद , झाझा विधायक डा रविंद्र यादव ,पूर्व मंत्री दामोदर रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, नवलकिशोर सिंह, शिशिर दूबे, धीरेंद्र कुमार सिंह, हर देव सिंह , राजकिशोर सिन्हा , ई.शंभूशरण , करुणा कुमारी, पंकज सिंह, अनिल पाठक, शंकर शाह , नरेंद्र साहू , लालमोहन गुप्ता ,कुमार प्रणय, प्रो. देवानंद साहू,अजय पासवान, विनय कुमार पांडेय, सकलदेव यादव समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments