राजद 21 दिसंबर को बिहार में करेगा चक्का जाम
◆19 को केन्द्र सरकार के फैसले के विरुद्ध होगी शहर में धरना व प्रदर्शन

जमुई ।(संजीव कुमार सिंह):
रविवार को जमुई के परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए राजद के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि बीजेपी तोड़ने का काम कर रहा है। देश में तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। यह देश अनेकता में एकता का देश रहा है । देश की आजादी में जितना हिन्दु भाई का योगदान है, उतना ही मुसलमान व सिख का भी योगदान रहा है। लेकिन यह सरकार देश को तोड़ने का काम कर रही हैं। इनकी मकसद को राष्ट्रीय जनता दल कभी भी पूरा होने नहीं नहीं देगी। नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 21 दिसंबर को बिहार का चक्का जाम रहेगा । उससे पहले 19 दिसंबर को जवाहर स्कूल के सामने से एक जुलूस निकलेगी जो शहर में प्रदर्शन करते हुए धरना में तब्दील हो जाएगी। यह बातें पूर्व मंत्री और राजद विधायक जयप्रकाश ने कहा उन्होंने कहा कि सीएबी और एन आरसी के विरोध में 19 दिसंबर को राजद रैली निकालेगी। साथ ही 21 दिसंबर को बिहार बंद होगा । 2014 के बाद से नरेंद्र मोदी सरकार किसी न किसी समाज के लोगों को टारगेट कर देश से निकालने का प्रयास कर रही है। कभी लालू जी ने कहा था की वीजेपी से सतर्क हो जाइऐ नहीं तो एक दिन देश बटेगा ।आज वह दिन सामने नजर आ रही है। एन आर सी और सीएबी के माध्यम से देश को बांटना चाहती है सरकार । भारतीय जनता पार्टी का छोटा भाई मुखौटा बन गए है नीतीश कुमार । 370 , तीन तलाक , एन आर सी , राम मंदिर , सीएबी के नाम पर समर्थन देने का काम नीतीश कुमार की दोहरी नीति है। नीतीश कुमार मीठा जहर देकर देश को तोड़ना चाहते है । समाज को तोड़ना चाहते है जनता समझ चुकी है इसका करारा जवाब 2020 में नीतीश कुमार को मिलेगा। उन्होंने प्रशांत किशोर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रशांत किशोर हो या नीतीश कुमार दोनों वीजेपी के पिछलग्गू है। लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार आगे किए है। प्रशांत किशोर दोहरी नीति और गंदा विचार लेकर चल रहा है। सिर्फ नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर ही चल रहा है एक ही पहलू के दोनों चट्टे बट्टे है। प्रशांत किशोर का वजूद क्या है औकात है तो पार्टी छोड़कर सामने आए रात में नीतीश कुमार का गोड़पड़िया करने जाते है ।




Recent Comments