
पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता एवं जागरूकता के लिए रैली का हुआ आयोजन
#संजय ‘विजित्वर’ ( हाजीपुर)-सदर अस्पताल, हाजीपुर में आज पूर्वाह्न १०:३० बजे सिविल सर्जन, वैशाली ,डॉ इंद्रदेव रंजन के द्वारा पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता एवं जागरूकता के लिए एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ एस के रावत, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, डॉ आर के साहू, ज़िला गैर संचारी रोग पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी हाजीपुर शहरी क्षेत्र, डॉ स्वेता राय,एस एम ओ,डब्ल्यू एच ओ , मधुमिता कुमारी,एस एम सी, यूनिसेफ, रंधीर कुमार,भीभीसीएम ,यूएनडीपी, वैशाली सहित सभी जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे ।पल्स पोलियो कार्यक्रम १६ जून से २०जून २०१९ तक संचालित किया जाएगा एवं २२जून को बी-टीम के दौरान सभी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जिसमें कुल लक्षित लाभार्थी बच्चों की संख्या ६००००० निर्धारित है ।कुल हाऊस -टू-हाऊस दल ,ट्रांजिट दल,मोबाइल टीम तथा सुपरवाइजर समेत कुल३६२३ दल कार्यरत हैं ।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जिले में कुल लक्षित बच्चों के टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था कर दी गई है ।प्रचंड गर्मी को देखते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी टीकाकर्मियों को ओआरएस पैकेट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करा दें ।१६ जून २०१९ को सदर अस्पताल , हाजीपुर में पूर्वाह्न १०:३०बजे पल्र्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, वैशाली के द्वारा किया जाएगा ।




Recent Comments