जनता दरबार में दर्जनों मामलों का हुआ निपटारा

मांझी(सारण) : मांझी थाना परिसर में अंचलाधिकारी दिलीप कुमार एवं थाना अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित बाद विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर ,मटियार ,घोरहट, ताजपुर, डुमरी, मांझी पूर्वी मांझी पश्चिमी कौरु धौरु सोनबरसा मरहा आदि पंचायतों के लोगों द्वारा भूमि संबंधित विवाद के लिए आवेदन दिया गया था,लोगो द्वारा दिए हुए आवेदन के आलोक में शनिवार को दोनों पक्षों को नोटिस भेज कर मांझी थाना परिसर में उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। मांझी थानाध्यक्ष के माध्यम से चौकीदारों द्वारा नोटिस भेजकर जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया था । नोटिस के माध्यम से दोनों पक्षों के लोगों द्वारा आपसी सहमति से दर्जनों मामलों का निपटारा किया गया। वहीं कुछ मामले पेचीदा होने के चलते और आपसी सहमति न बन पाने के कारण कोर्ट द्वारा निपटारा करने की भी सलाह लोगों को दी गई ।जनता दरबार मे किसी तरह का हो हल्ला नहीं हो इसको लेकर मांझी थाने की पुलिस तैनात रही।मौके पर अंचल सहायक ,राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।