
ट्रेन यात्रा में माता-पिता से बिछड़ी किशोरी को पुलिस ने छपरा बाल संरक्षण गृह भेजा
मढौरा (सारण) : गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवां में घूम रही एक 12 वर्षीय लड़की निभा कुमारी को ग्रामीणों ने गौरा ओपी पुलिस को सौप दिया। इस सम्बंध में गौरा ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि लड़की अपना नाम बता रही है लेकिन उसे अपने गाँव का पता याद नही है। लड़की ने बताया कि वह अपने माता पिता के साथ पंजाब से कही बिहार की तरफ आ रहे थे।तभी वह छपरा जंक्शन पर कुल्फी खरीदने को उतरी जैसे ही कुल्फी लेकर वापस लौटी तब तक ट्रेन खुल चुकी थी, तब वह वापस रोते हुए कुल्फी वाले के यहाँ पहुची जो तीन चार दिनों तक रखने के बाद वह छोड़ दिया।जिसके बाद वह लोकल ट्रेन से बन्नी हाल्ट के आस पास उतरी थी। वह अपने माता पिता की तलाश में है।उसके पिता का नाम दरोगा पंडित व माता का नाम किरण देवी बता रही है, पुलिस ने पूछताछ के बाद छपरा बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।




Recent Comments