पानापुर (सारण)सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानापुर के प्रांगण में परिवार नियोजन पखवाड़ा मेला का आयोजन किया गया।जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी आशा,एएनएम,आँगनबाड़ी सेविका तथा अन्य महिलाएँ शामिल हुई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी ने इस अवसर पर उपस्थित सेविकाओं, आशा,एएनएम को परिवार नियोजन पखवाड़ा के संबंध मे विस्तार पूर्वक बताया।

परिवार नियोजन सुखी परिवार का मंत्र।

उपस्थित आशा ,एएनएम तथा महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि परिवार नियोजन से परिवार को छोटा करने में काफी सहुलियत हुई है।”छोटा परिवार सुखी परिवार” का मंत्र पुरी तरह से साकार हो रहा है।सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जरिये बान्धयाकरण नही करानेवालो के लिए कई उपाय कर जैसे काॅपर टी,कंडोम आदि की व्यवस्था सराहनीय कदम है ।

बतादे कि पीएचसी पानापुर के भवन में जगह नहीं रहने के कारण आज ही कौशल विकास के लिए बने नये भवन में पीएचसी का कामकाज शुरू किया गया।नये भवन का उद्घाटन बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने फीता काटकर किया।मौके पर सीओ रंधीर प्रसाद, सीडीपीओ शशि कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका शीला कुमारी, पीएचसी मैनेजर अमित कुमार,केयर प्रकाश कुमार सिंह, एफपीसी राजीव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।