छपरा: अंतराष्ट्रीय स्वसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन हंगर प्रोजेक्ट के माध्यम से लगातार छपरा शहर में भोजन वितरण कर रही थी तभी छपरा शहर के थाना चौक पर एक व्यक्ति को किसी अज्ञात टेम्पू से धक्का लगने से सड़क पर गिरे हुए थे और उसके मुंह और नाक से खून निकल रही थी तभी इसकी जानकारी क्लब के सदस्य को हुई तभी तत्परता दिखाते हुए लियो क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष लियो विकास समर आनंद , लियो अभिषेक, लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कुँवर जायसवाल, लायन धीरज, लियो अली अहमद, लियो सुभम पाण्डेय, लियो मनीष मनी, लियो सलमान, लियो मोहित ने उस अज्ञात व्यक्ति को छपरा के सदर अस्पताल में कराया भर्ती ।