▶️स्कूली गाड़ी पकड़ने पर तूल पकड़ा मामला


जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
शनिवार को जिले के प्राइवेट स्कूल के निदेशक टीचर और गाड़ी स्टॉप जमुई के सड़कों पर उतर गए । शहर के स्टेडियम से समाहरणालय गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। मामले को जिला अतिथि गृह में परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के पास भी रखा लेकिन फायदा कुछ खास नजर नहीं आया। स्टेडियम से समाहरणालय के रास्ते में गगनभेदी नारे लगाते हुए डीटीओ, एमभी आई के खिलाफ नारा लगा रहे थे। नारे में डीटीओ अपनी मनमानी बंद करो आदि दर्जनों नारे थे । पीएसएसी डब्लू ए और आईएस ए सीडब्ल्यू ए दोनों संगठन ने प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद किया । दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को शहर के सभी स्कूल बंद कर दिए । बताते चलें कि शुक्रवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमें 13 प्राईवेट विद्यालय के ही वाहन को पकड़ा गया। जिसके कारण प्राइवेट स्कूल के निदेशक ने शहर के सभी स्कूल को बंद कर जिला प्रशासन के विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण झा सचिव विजय कुमार सिंह मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि परिवहन पदाधिकारी प्राइवेट स्कूल के साथ मनमानी कर रहे हैं । जिले में प्राइवेट गाड़ी धड़ल्ले से चल रही है लेकिन स्कूल गाड़ी ही पकड़ कर स्कूल संचालक को परेशान किया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गाड़ी के पैसे भी जमा है। उसके बाद भी परिवहन पदाधिकारी उन सब गाड़ी को भी पकड़ कर रख लिया है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग इस तरह स्कूल को परेशान करेगी तो हम लोग स्कूल बंद कर देंगे। जिससे जिले में तीस हजार बच्चे को परेशानी होगी । इसका जवाब परिवहन पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी को देना होगा। 5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचा लेकिन जिलाधिकारी नहीं रहने के कारण एडीएम संजय कुमार से मिलकर अपनी मांग को रखा । एडीएम श्री कुमार ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी को आते हैं सारी बातें की जानकारी दी जाएगी। समाहरणालय से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की जत्था डीटीओ कार्यालय पहुंचा । वहां भी 5 सदस्य टीम डीटीओ चेक पास अपनी समस्या को रखा। डीटीओ रवि कुमार ने बताया की मैं और मेरे स्टाफ परिवहन के नए कानून जब से पास हुआ है उसी समय से शहर के विद्यालय जाकर पेपर ठीक करने का आग्रह किया था लेकिन स्कूल प्रबंधक परिवहन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी की एक बात भी ना सुनी और अभी तक वाहन का पेपर ठीक नहीं हो सका है । थक हार कर प्रधान सचिव के आदेशानुसार स्कूली बाहन को जप्त करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा स्कूल प्रबंधन से मुझे कोई दुश्मनी नहीं है । संयोग ही कहा जाए की परिवहन मंत्री जमुई अतिथि गृह में आए। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन वहां पहुंचकर अपनी फरियाद रखा। वन मंत्री ने प्राइवेट स्कूल स्टेशन को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्या को मुख्यमंत्रीजी के सामने रखुंगा और समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ।