दीपक कुमार सिंह /परसा(सारण)।नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 20 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंर्तगत संचालित महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल शुभारंभ के बाद दो साल भी कम पर गया कार्य पूर्ण होने में।गत दो बर्ष पूर्व बड़े धूम धाम से कार्य का शुभारंभ किया गया था।बोरिंग होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल मिलने की उम्मीद जगी थी।लेकिन सरकार की महत्वकांक्षी योजना केवल बोरिंग होने तक सिमट कर रह गई।ग्रामीणों की शुद्ध पेय जल मिलने की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है।बोरिंग के अलावे संबेदक द्वारा पानी सफ्लाई के लिए पाईप लाइन का कार्य नही कराया गया है।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि दो बर्ष पूर्व संवेदक द्वारा बोरिंग लगाने का कार्य पूर्ण किया गया।लेकिन आज तक घर घर जल पहुँचाने के लिए पाईप लाइन का काम नही किया गया।कार्य बाधित होने से नाराज ग्रामीणों तथा नप उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी तथा डीएम से शिकायत किया।कार्य बाधित होने और पदाधिकारी द्वारा संज्ञान नही लेने से ग्रामीणों के बीच आक्रोश ब्याप्त है।नगर पंचायत के उपाध्यक्ष स् स्थानीय वार्ड पार्षद सतेंद्र राय ने बताया कि संबेदक गुंजन कुमार द्वारा बोरिंग कराकर राशि का उठावा कर लिया गया है।कार्य बाधित को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से लिखित शिकायत करने के बाद भी कोई करवाई नही किया गया।गत 15 दिसम्बर को डीएम को फैक्स द्वारा शिकायत किया गया है।लेकिन आज तक कोई करवाई नही किया गया।नप के कनीय अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबेदक को नोटिस जारी कर जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।जबकि इस संबंध में संवेदक गुंजन कुमार ने दूरभाष पर जल्द काम शुरू किया जाने की बातें कही।