तम्बाकू के झोले मे मिला नवजात बच्चा
सविता उपाध्याय 
अंबेडकर नगर 25 अप्रैल।  सम्मनपुर गाँव किसी ने नवजात शिशु को तम्बाकु के झोले मे रख कर आम के पेड़ से टांग कर चला गया था। देर रात आँधी आई थी.इसलिए गाँव के बच्चे सुबह आम बीनने पेड़ के पास गये।उन्होने झोला देखा।बच्चों के झोला छेड़ने पर वह पेड़ से गिर पड़ा।उसमे नवजात बच्चा दिखाई पड़ा।बच्चे के बारे मे खबर फैलते ही वहाँ भीड़ एकत्रित हो गयी। गाँव निवासी सैयद हैदरी बानो उस बच्चे को उठा कर घर ले गयी। प्रकरण क सूचना होते ही सम्मनपुर थाना अध्यक्षा श्रीमति शकुंतला उपाध्याय के द्वारा वात्सल्य फांउडेशन को सूचना दी गयी। नवजात शिशु स्वस्थ्य है ।