
ठनका गिरने सेे सारण में दो की मौत, परिजनो में मचा कोहराम
छपरा: मढ़ौरा व भेल्दी थाना क्षेत्र में रविवार को ठनका गिरने सेे दो की मौत से कोहराम मच गया. मरने वालों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहियां रामचक गांव की दस वर्षीया बच्ची सपना कुमारी व भेल्दी थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी मजदूर पुलिस महतो बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दोपहर मे बारिश हो रही थी. जहां बरदहिया रामचक निवासी ज्ञान राय की दस वर्षीया पुत्री सपना कुमारी अपने घर के बाहर बारिश में नहा रही थी तभी अचानक आसमान में बिजली चमकी और तेज गरज के साथ ठनका गिरा जिसकी चपेट में आ गई. बच्ची को अचेत गिरा देख परिजन उसे उठाकर इलाज के लिये डॉक्टर के पास ले गए जहां उसकी मौत हो गई. बच्ची के पिता ज्ञान राय चिमनी भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. सपना गांव के ही मिडिल स्कूल में चौथी वर्ग की छात्रा थी. पिता ने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी और अचानक बरसात होने पर उसमें नहाने लगी. इस दौरान ठनका गिरने से उसके चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर इस घटना के बाद मृतकों के परिजनो मे कोहराम मच गया. जहां गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद राजद नेता व पूर्व प्रमुख सुनील राय ने मृतक के परिजनों से मीलकर ढाढस बनाया. व हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया.




Recent Comments