
परसा में बाइक की ठोकर से अधेड़ ब्यक्ति की मौत
परसा(सारण) -सिवान सितलपुर एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के हरपुर परसा के समीप बाईक की ठोकर से 65 वर्षीय अधेड़ ब्यक्ति का मौत हो गया।मृतक ब्यक्ति थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी सहिद मियां बताया जाता है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया।वही बुलेट चालक बुलेट छोड़ फरार हो गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि बुलेट बाईक सोनहो की तरफ जा रहा रास्ते में सड़क पार करने के क्रम में अनियंत्रित बाईक सवार ने अधेड़ को ठोकर मार दिया।घ्याल अधेड़ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।रास्ते में ही अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गया।घटना के उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बाईक दुर्घटना से हुई मौत मामले में बुलेट बाईक को जप्त कर लिया गया है।चालक फरार हो गया है।पीड़ित परिजन द्वारा आवेदन नही दिया गया है।आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर करवाई किया जायेगा।




Recent Comments