
भैस चराने गया 62 बर्षीय अधेड़ ब्यक्ति की डूबने से मौत
परसा(सारण)-थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंडक नदी में बहलोलपुर के समीप भैस चराने गया एक 62 बर्षीय अधेड़ ब्यक्ति की डूबने से मौत हो गया।मृतक ब्यक्ति थाना क्षेत्र के चकजलालु गाँव निवासी मनराज हजरा बताया जाता है।नदी में डूबकर मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों की चीख पुकार से गाँव गमहीन हो गया।घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह तथा अंचल पदाधिकारी राम भजन राम ने घटना स्थल पर पहूंच घटना के सम्बन्ध में जनकारी लिया।घटना के सम्बन्ध में परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम भैस चराने के लिए अधेड़ ब्यक्ति गंडक दियारा क्षेत्र में गया था।गंडक नदी में बन रही कटाव को पार करने के क्रम में पानी की तेज रफ़्तार की चपेट में आया गया।और डूबकर मौत हो गया।रविवार को गोताखोर के माध्यम शव की खोज बिन किया जा रह था।लेकिन डूबने के 24 घंटे बाद भी शव को बरामद नही किया जा सका था।इस सम्बन्ध में सीओ राम भजन राम ने बताया कि अधेड़ की शव बरामद के लिए स्थानीय गोताखोर के साथ एनडीआरएफ की टीम की सहयोग से शव को बरामद करने की प्रयास किया जा रहा है।शव बरामद के उपरांत शोकाकुल परिजन को सरकारी सहयोग प्रदान किया जायेगा।




Recent Comments