
वाराणसी,17 अप्रैल2020;
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के मुख्य नियंत्रक(परिचालन) के पद पर कार्यरत कन्हैया सिंह यादव ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में अपने नियमित कार्य के अलावा संकट मोचन मंदिर परिसर के दो दर्जन कुष्ठ रोग से ग्रसित भिखारियों हेतु 10 दिन के भोजन का प्रबंध किया गया उक्त कुष्ठ रोगियों की आजीविका मंदिर के श्रद्धालु पर निर्भर थी और लाक डाउन के कारण भुखमरी के कगार पर थे, सामग्री 40 केजी आटा, 10kg चावल,2 केजी नमक ,500 ग्राम हल्दी ,10 केजी आलू, एक मन लकड़ी एवं 2 लीटर की सरसों के तेल का प्रबंध किया गया इसके साथ ही वाराणसी में अमन कबीर नामक समाज सेवी व्यक्ति के साथ लावारिस मृतकों का दाह संस्कार कराया तथा असहाय चोटिल व्यक्तियों एवं जानवरों की दवा पट्टी एवं भोजन का प्रबंध कराकर उनके उचित देखभाल के साथ स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उचित स्थान पर पहुंचाया और सहयोग राशि भी दी गयी ।
वाराणसी नियंत्रण कक्ष में कार्यरत सभी नियंत्रक जो बोर्ड पर कार्य करते हैं , के लिए सैनिटाइजर डिटॉल साबुन hypochlorite सोडियम का घोल सीसी में तथा साथ में एक कॉटन का कपड़ा उपलब्ध कराया गया है । लाक डाउन के दौरान माल गाडियाँ का इंटरचेंज अधिकतम 101 तक एवं 25 रेको जो खाद्यान्न,सीमेंट तथा खाद से लदे हुए थे ,उनका मंडल के विभीन्न स्टेशनों पर अनलोडिंग कराने में इन्होंने सराहनीय योगदान दिया है। इस कठिन समय में उनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
इनपुट-अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments