नवादा : पिछले चार दिनो से अपहृता की बरामदगी के लिए आक्रोशीत परिजनों ने किया रोड जाम, छानबिन में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा – पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सीताराम साव का 13 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार के बरामदगी के लिए रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घंटो तक जमुई पथ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया ।
घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां पुलिस घटना स्थल पर अपने दल-बल के साथ पँहुचे।जंहा जमाकर्ताओं को समझाने में असफल पुलिस ने लाठियां चटकानी शुरू कर दी।
वहीं आक्रोशितों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया।वहीं अफ़रा तफ़री का माहौल क़ायम हो गया लोग इधर-उधर भागना प्रारम्भ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां डीएसपी भी घटना स्थल से लेकर पीड़ित के गांव पंहुच कर मामले की जानकारी ली।
अपहृता के परिजनों को आशवस्त करते हुए कहा कि धैर्य रखें हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
बता दे की पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सीताराम साव का 13 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार का अपहरण गुरुवार की दोपहर लगभग 3:30 उसके ही दुकान से एक अज्ञात बेलेरो से कर लिया गया था। इसकी लीखित जानकारी गुरुवार को दी पकरीबरावां थाना में दी गई थी।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पिछले चार दिनो से एक बच्चें अपहरण मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पकरीबरावां थानाध्यक्ष ने बताया की अपहृता की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है । जल्द से जल्द अपहर्ताए पुलिस की गिरफ़्त में रहेगे ,छापेमारी जारी है ।




Recent Comments