सारण/परसा। बीडीओ रजत किशोर सिंह की पत्नी नीलम देवी का निधन गुरुवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में हो गई।घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर चिकित्सा प्रभारी, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह,जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल पहुँच मौत की कारणों की जनकारी लिया।स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनाथ डॉ रंजीत कुमार शर्मा से जनकारी लिया।डॉ रंजीत ने ह्रदय गति रुकने से मौत होने की बातें कही।वही बीडीओ रजत किशोर सिंह ने भी ह्रदय गति रुकने से मौत होने की पुष्टि किया।मालूम हो कि गुरुवार को ही बीडीओ की पत्नी नीलम देवी ने परसा स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 का टीका ली थी।निधन की खबर पर प्रखंण्ड क्षेत्रो में शोक की लहर दौड़ गई।निधन की खबर पर जिला पदाधिकारी एप विकास आयुक्त,अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मन्टू सिंह आदि पैतृक घर खरीक पहुँच श्रधांजलि दिया। प्रखंण्ड क्षेत्र के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने पहुँच सांत्वना दिया।