पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर रसौली बरैठा टोला स्थित रामअवतार शर्मा के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई।आग की लपटो को देख आस पास के ग्रामीण वहां पहुचे एवं आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे वही सूचना मिलने पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुची एवं आग पर काबू पा लिया।लेकिन तबतक इस झोपड़ी में मौजूद सभी सामन जलकर राख हो गया।बताया ये भी जा रहा है जिस झोपड़ीनुमा घर में आग लगी थी उसमें पिछले कई सालो ऐसी घटनाएं होती आ रही है।जो चर्चा का विषय बना हुआ है।