
पानापुर (सारण) : मंगलवार को थानाक्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों के साफ सफाई तथा खतरनाक जगहों पर बैरिकेटिंग के साथ हीं छठ पूजा की तैयारियाँ शुरू हो गई ।अस्था के इस महापर्व छठ को ले लोग काफी उत्साहित हैं ।तथा आज से छठ घाटों की साफ सफाई तथा नदियों के अंदर बैरिकेटिंग का काम शुरू हो गया है ।कई जगहों पर अभी से हीं छठ घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है ।बसहियाॅ छठ घाटों पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा स्थानीय मुखिया बबलू से ने लिया।बता दे की कल ही स्थानीय सीओ रंधीर प्रसाद, थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो तथा जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया था।तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आम लोगों को महापर्व छठ में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की थी।




Recent Comments