
मढ़ौरा ।
पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत स्थानीय थाना और आम जनता के बीच हुए क्रिकेट मैच में पब्लिक की टीम पुलिस पर भारी पड़ी । मढ़ौरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी की । पब्लिक टीम से कप्तान पत्रकार संजीव कुमार के नेतृत्व में पब्लिक टीम ने पहले खेलते हुएं निर्धारित10 ओवर में 102 रन का स्कोर बनाया । जवाब में उतरी पुलिस टीम मात्र 81 रन ही बना सकी । मैन ऑफ द मैच नीतीश कुमार को दिया गया । इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि खेल आपसी सौहार्द का एक बड़ा माध्यम है । यह समर्पण का पाठ और आपस में सामंजस्य को बढ़ाता है । पुलिस सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह मैच यह संदेश देता है की पुलिस और जनता के बीच भी आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहे तो परिणाम बेहतर मिल सकते हैं । उन्होंने इस अवसर पर आमजनों से अपराध नियंत्रण एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया । बदले में लोगों को सूचनाओं की गोपनीयता बनाएं रखने का भी भरोसा दिया । इस दौरान एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा, पुअनि लालबाबू प्रसाद, रामविचार राम, प्रवीण कुमार, उत्तम कुमार, आंशु कुमार, राजीव सिंह पेन्टर, छठ्ठी लाल कुमार, रविशंकर सिंह सहीत अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments