पार्षद ने लगाया धमकी देने का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : नगर थानाक्षेत्र के बड़ी मस्जिद निवासी वार्ड संख्या 22 के पार्षद सत्यम भारतीय ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली गलौज करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पार्षद ने नगर थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित पार्षद द्वारा बताया गया है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे 7004197606 नंबर से भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने मेरे मोबाईल पर कॉल कर अविश्वास प्रस्ताव के मामले में मुझसे धमकी भरे लहजे में बात की। पीड़ित पार्षद ने बताया कि कॉल के दौरान जिलाध्यक्ष ने मुझे डराने की कोशिश भी की। उक्त आशय का पार्षद ने थाने में आवेदन देकर जान-माल की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़ित पार्षद ने एसपी और डीजीपी को भी आवेदन दिया है।
बता दें कि जिलाध्यक्ष के छोटे भाई की पत्नी सिंधु सिंह नगर परिषद की चेयरमैन है। और उनको पदमुक्त करने के लिए 14 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। इसमें वार्ड संख्या 22 के पार्षद सत्यम भारतीय भी शामिल है।