लालगंज( वैशाली):- टीवी पत्रकार को मुख्यमंत्री के इंटरव्यू से रोके जाने के विरोध में मनुष्य एकता पार्टी के सदस्यों ने लालगंज बाजार के तीन पुलवा चौक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान लोगो ने नीतीश कुमार हाय हाय, मुख्यमंत्री अपनी निरंकुशता बंद करो आदि गगन भेदी नारे लगाये.
इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीवी के पत्रकार को अपने कार्यक्रम में शामिल होने से इसलिए रोक दिया क्योंकि वह उनके गलत नीतियों को उजागर करते है. उसने राजा की जय जय कार करने से मना किया, या फिर उसका अंतरात्मा नीतीश कुमार के गलत नीतियों को समर्थन देने से मना कर दिया. उसने जब आम जान की आवाज उठाई तो मुख्यमंत्री ने उनके आवाज को दबाने का फैसला कर लिया, और स्वेता को पुलिस के द्वारा अपने कार्यक्रम में शामिल होने से रोकवा दिया. जबकि अन्य पत्रकारो को पुलिस ने मेहमानों की तरह स्वागत कर नीतीश कुमार की सभा में भेजा. जो सरासर अन्याय व पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास है. जिसे हम बर्दास्त नहीं करेंगे. जरुरत हुआ तो पटना पहुँच कर मुख्यमंत्री सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे.
उक्त पुतला दहन व प्रदर्शन में संगठन के महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष रूबी पटेल, रामशंकर सिंह, अशोक सिंह, टुन्ना सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, विजय सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेन्द्र दास, उमेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह, अनंत लाल दास, वशिष्ठ दास, हरिनारायण सिंह, अमोद कुमार सिंह आदि दर्जनों संगठन सदस्य मजूद थे.