मशरक मेंं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की श्रधांजलि सभा आयोजित

मशरक (सारण) प्रखंड क्षेत्र के डूमरसन मेला परिसर मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की श्रधांजलि सभा रालोसपा के सक्रिय कार्यकताओं द्वारा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिनोद तिवारी के द्वारा की गई ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रालोसपा जिला युवा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को विधिवत हवन कर सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण कर तैल चित्र पर फुल माला के साथ भाव बिहीन श्रधांजलि अर्पित की गई ।

जिसमें ग्रामीण लोगों की भीड़ दिखाई दी ।जिला युवा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे बीच अटल जी नहीं है किन्तु हमेशा हमलोगों के दिल और दिमाग मे उनकी प्रेरणा याद रहेगी ।आज हमारे देश को अटल जी के मृत्यु से अपूर्णीय क्षति हुई है जो सारा देश अटल बिहारी वाजपेयी जी की लिखीं कविताओं और पत्रकारिता के रुप में भी मिशाल कायम कर गए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ।इस श्रधांजलि समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोगों मे प्रकाश रंजन ओझा, उमेश कुमार सिंह ,पप्पू सिंह ,मुख्य प्रवक्ता सरोज सिंह ,बलराम प्रसाद, तारकेश्वर जी , रालोसपा के कोषाध्यक्ष आरजूनाथ तिवारी उर्फ साधु बाबा वगैरह लोग उपस्थित रहे ।




Recent Comments