
पत्रकारिता छोड़ राजद की राजनीति करेंगे रोहित राज, राजद के जिला सचिव मनोनीत
छपरा : सत्याग्रह लिंक न्यूज ग्रुप के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज कराने वाले मांझी के पत्रकार रोहित राज ने पत्रकारिता को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने राजद की राजनीति करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को सारण जिला राजद अध्यक्ष जिलानी मोबिन ने राजद विधायक जितेंद्र राय राजद प्रवक्ता हरेलाल राय तथा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष दलन प्रसाद यादव आदि नेताओं की उपस्थिति में पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया। इस बावत उन्हें मनोनयन पत्र भी सौंपा गया। तथा लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।




Recent Comments