पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनें करती है तीज व्रत

#कुमुद रंजन सिंह/नालन्दा :
जिले में धूम धाम से सुहागिनों ने तीज का त्योहार मनाया. पति के दीर्घायु और आरोग्य के लिए तीज व्रत भादो महीने के शुक्ल पक्ष के तृतीय को मनाया जाता है. इसे हरितालिका तीज के रूप में भी जाना जाता है. इस पर्व में सुहागिन अपने पति के लम्बी आयु के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखती है. तीज को लेकर तैयारिया बहुत पहले ही शुरू कर दी गयी थी. इसे लेकर बाजारों में भी काफी चलाह पहल देखि जा रही थी. बुधवार को तडके महिलाये स्नान आदि से निवृत होकर दूध और फल का सेवन कर अखंड उपवास शुरू कर दिया. उसके बाद दिन भर पूजा, भजन आदि का कार्यक्रम जारी रहा. कई घरो में महिलाये झुण्ड बनाकर इस अवसर पर मिट्टी तथा बालु भगवान शिव एवम माता पार्वती तथा गणेश की मूर्ति बना कर पूजा अर्चना करती रही. इस पर्व में जागरण का भी महत्व है. महिलाएं रात भर जग कर पूजा कथा कर जागरण करती रही. शहर के दल्लू चौक, कटरा चौक, चाँदनी चौक के अलाबे प्रखंड के छोटे मोटे बाजारों में भी महिलाएं द्वारा फल मिठाई खरीदारी की गई. इस अवसर पर महिलाओं की भीड़ काफी देखी गई. तीज में महिलाओं के लिए श्रृंगार का बहुत ही महत्व है. इस दिन महिलाएं सोलहो श्रृंगार कर अपने घरों में विशेष पूजा पाठ में लगी रही. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह पर्व त्रेता युग से ही चला आ रहा है. सावित्री ने इसी पूजा के बल पर सत्यवान को यमराज के चंगुल से छुड़ा लिया था.




Recent Comments