हजारों छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का
निदेशक अमित ने किया शुभारंभ



दैनिक खोज खबर/दरियापुर(सारण)। प्रखंड के सीतलपुर कोठी गांव में छठ व्रती महिलाओं के बीच लगातार दो दिनों से साड़ी वितरण किया जा रहा है। डेल्टा गलैक्सी इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक व  इसी गांव के निवासी अमित तिवारी अपनी पत्नी मोनिका कुमारी के साथ छठ व्रतियों के बीच कई वर्षों से अनवरत हजारों महिलाओं के बीच साड़ी वितरण करने का आयोजन करते है। इस संदर्भ में निदेशक अमित ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ में धार्मिक भावना ओत प्रोत रहती है और बड़ी संजीदगी से इस व्रत को किया जाता है। इस पर्व में श्रद्धा भावना और पवित्रता को  बचपन से देखता आ रहा हूं। इसी वजह से इस पर्व को करने वाली महिलाओं को साड़ी वितरण करने का मन बनाया और फिर व्रतियों के बीच साड़ी वितरण शुरू किया। वही छठी मईयां की कृपा से सब हो रहा है। छठ मईयां जब तक चाहेंगी तब तक चलता रहेगा। स्थानीय स्तर पर बमबम तिवारी जी इस आयोजन में सभी व्रती महिलाओं को साड़ी मिल जाए कोई छूटे नहीं इसकी व्यवस्था बनाए रखते है।