बेहद कठिन माने जाने वाले तीज व्रत का रही धूम, निर्जला रहकर महिलाओं ने की गौरी-शंकर की आराधना

मढ़ौरा (सारण) : (12 सितंबर) बेहद कठिन माने जाने वाले तीज व्रत का निर्जला रहकर महिलाओं ने गौरी-शंकर की आराधना की । सालभर से इंतजार कर रही महिलाओं ने बुधवार को भादो माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को तीज पर्व धूम धाम से मनायी। महिलाओं मेंं मान्यता स्थापित हैं की तीज का व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है। हिन्‍दू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष स्‍थान है। इस दिन गौरी-शंकर की पूजा की जाती है। इस दिन गौरी-शंकर की पूजा का विधान है। मान्‍यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से सुहागिन महिला के पति की उम्र लंबी होती है जबकि कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। यह त्‍योहार मुख्‍य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों मेंं भी मनाया जाता है। मालूम हो की हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार हरतालिका तीज भाद्रपद यानी कि भादो माह की शुक्‍ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है।