हरपुर कोटवा विद्यालय परिसर में भरा पानी, जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त

#परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित
मध्य विद्यालय के परिसर में जलभराव से दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों
का कहना है कि अगर बारिश नहीं रुकी तो अब घरों में पानी घुसेगा।
मोहल्लों की नालियां भी उफना गई हैं। लगातार बारिश होने से जलनिकासी
बाधित हो रही है। क्षेत्र के कई स्कूलों व गांवों में भी बारिश का पानी
भर गया है। इस भारी जलजमाव से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है।
——