•छोटा बरियारपुर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत।
दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी :-सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, घटना छोटा बरियारपुर स्थित संस्कार नेत्रालय के पास एन एच 28 पर घाटी है। 
घटना 8:30 के आस पास की बताई जा रही है। घटना तब घाटी जब एक महिला रोड पर कर रही थी तभी पिपरा कोठी की तरफ से आ रहा अज्ञात वाहन महिला को कुचलते हुए फरार हो गया। अब तक महिला की पहचान नही हो सकी है। 
छत विछत स्थिति में सड़क पर पड़ा है शव। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने रोड जाम कर दिया है । दोनी तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।