मढौरा(सारण): प्रखंड के हथिसार पोखरा पर होने वाले 9 दिवसीय श्री मारुति नन्दन यज्ञ एव श्री हनुमत अंचल प्राणप्रतिष्ठा के लिये सोमवार को शुभमुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य अर्जुन मिश्रा एव राकेश मिश्रा ने ध्वजारोपण कराया. उसके बाद आरती की गई जिसमे स्थानीय ग्रामीण सहित कई अन्य गणमान्य शामिल रहे। इस दौरान सभी ने जयकारे लागये . ग्रामवासियों की माने तो 9 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश के कोने कोने के धर्मस्थली से साधु संत व प्रवचन कर्ता आएंगे जो भक्तिमय कथा से सबको धर्म की मार्ग बताएंगे. साथ ही मेले में रासलीला के साथ ही मीणा बाजार, झूला, मौत का कुँआ आदि यज्ञ को शोभामन करेंगे। यज्ञ 25 मार्च से कलशयात्रा के साथ शुरुआत होगी।जो 2 अप्रैल तक चलेगा, इस दौरान यज्ञ में दूर दराज से पहुँचने वाले साधु संतों की रहने की व्यवस्था के साथ 24 घण्टे भंडारा का भी आयोजन होगा, यज्ञाचार्य ने बताया कि हरिद्वार, वाराणसी, वृंदावन से कथा वाचक आएंगे, जो धर्म कथा सुनाएंगे, यह यज्ञ पूरे ग्रामीणों के सहयोग हो रहा है, इस दौरान मुख्य यजमान रमेश सिह, उमेश राय, आलोक सिह, रविन्द्र सिह, सत्येंद्र सिह, अमित सिह , राजेश सिंह, हरेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, बमबम सिह, सूरज सिह ,बिट्टू शर्मा, गोनु सिह, अनुराग कुमार,आदि ने ध्वजारोपण में भाग लिये ।