नारायणा हॉस्पिटल के द्वारा फरीदपुरा में 08 दिसम्बर को लगेगा निःशुल्क जाँच शिविर,होगा असाध्य बीमारियों का उपचार

तरैया(सारण) :
नारायणा हॉस्पिटल कोलकाता, बंगलोर व दिल्ली के द्वारा असाध्य रोग के उपचार के लिये निःशुल्क जाँच शिविर आगामी 08 दिसम्बर को तरैया प्रखंड के मध्य विद्यालय फरीदपुरा में लगेगा।जिसकी जानकारी देते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने बताया कि इसको लेकर चिकित्सक शुशांत शेखर ने क्षेत्र का भ्रमण किया और जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में असाध्य रोगों से मरने वालों की संख्या बहुत अधिक है। जिसको लेकर निःशुल्क जाँच के उपरांत उपचार कर रोगियों का बचाने की कोशिश किया जा सकेगा। चिकित्सक डॉ.शुशांत शेखर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि लाईलाज बीमारी को जैसे केंसर,हार्ट अटैक व किडनी प्रत्यारोपण आदि रोगों का उपचार करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क उपचार किया जायेगा। जिसके लिये बिहार सरकार वितीय अनुदान भी मुहैया कराती है।




Recent Comments