समस्तीपुर:छात्र लोजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुये ऋषव यादव उर्फ रोहन यादव

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर छात्र लोक जनशक्ति पार्टी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मुसाफिर रंजन उर्फ चेतन राय ने प्रखंड क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी ऋषव यादव उर्फ रोहन यादव को छात्र लोजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं, जिसे छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस पासवान के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया।श्री पासवान ने कहा कि ऋषव यादव को पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी उन्होंने ने कहा पूरी मुस्तैदी से वे तन-मन से पार्टी संगठित मजबूत एवं जुझारू बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।मौके पर युवा लोजपा जिलाध्यक्ष शिवानंद बमबम, छात्र लोजपा जिलाध्यक्ष मुसाफिर रंजन उर्फ चेतन राय, आईटी सेल जिलाध्यक्ष कफील अहमद कैफ़ी, प्रखंड आईटी सेल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज, धर्मेन्द्र कुमार यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे। इधर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ऋषव यादव को बधाई देने वालों में लोजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष उध्दव कुमार राय, दीपक कुमार साह, गौरीशंकर यादव, हरेकृष्ण पासवान, मो.दाऊद, हीरा सिंह, मो.तनवीर, देवन्त पासवान सहित पार्टी के दर्जनों उपस्थित थे।




Recent Comments