चोरी से बिजली जलाने को लेकर प्राथमिकी
मढ़ौरा (सारण):
थाना क्षेत्र के शिल्हौरी में पावर सब स्टेशन मढ़ौरा के जेई ने छापामारी कर चोरी से बिजली जलने का एक मामला पकड़ा I मामले में जेई में 36,918 रुपये का बिधुत क्षति का आंकलन करते हुये शिल्हौरी निवासी सुदर्शन राय के पुत्र दिनेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है I जीई निरंजन कुमार के अनुसार आरोपी के द्वारा आवासीय परिसर में टोका फसाकर बिधुत चोरी किया जार रहा था I घर में बिजली मीटर नहीं लगा था और कोई कागजात भी नहीं दिखाया गया I