अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 30/5/2017 दिन मगंलवार की सुबह 44 वी बटालियन एसएसबी के जवान राजीव कुमार के नेतृत्व मे गश्ती के दौरान तस्करो द्बार नेपाल से लाकर ईनरवा थाना अन्तर्गत सिसवनीया चौक के पास छुपा कर रखे गाजा को जप्त किया लेकिन तस्कर नही पकडे़ जा सके।एसएसबी के डिप्टीकमानडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया हमारे जवानो ने गुप्त सूचना के आधार पर 58 kg.गाजा जप्त किये जिसका मूल्य 20,30,000 है,लेकिन तस्कर पकडे़ नही गये। जप्त गाजा को बेतिया कस्टम को सौप दिया गया।