राज्य मंत्री अशरफ अली ने मारवाड़ मुस्लिम छात्रों को दी रोजा इफ्तार पार्टी
जयपुर में मारवाड़ मुस्लिम छात्रावास बनवाने के प्रयास जारी
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान 
जयपुर 30 मई। उर्दू एकेडमी राज्य मंत्री अशरफ अली खिलजी ने जयपुर में अपने निवास पर जयपुर में अध्ययन करने वाले तमाम मारवाड़ मुस्लिम छात्रों को सोमवार को रोजा इफ्तार पार्टी दी गई, जिसमें काफी संख्या में पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ मुस्लिम छात्र और अन्य 36 कौम के लोग मौजूद रहे । 
इस दौरान मंत्री ने माह-ए-रमजान शरीफ के महीने का अदब और एहतराम करने और गरीबों व जरूरत मंद लोगों की मदद करने करने को कहा जो हर मोमिन का फर्ज होता हैं।उन्होंने कहा कि जयपुर में मारवाड़ मुस्लिम छात्रावास के प्रयास चल रहे है इंशाअल्लाह बहुत ही जल्द  कामयाबी मिलेगी। साथ ही छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए अशरफ ने कहा कि आप सब भारत के भविष्य हो, कौम के उभरते हुए सितारों हो, आपसे समाज व देश को बहुत उम्मीदें है, अपनी मेहनत मे कोई कमी मत रखना दुसरों तक रोशनी फैलानी है। 
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग राजनीति के चक्कर मे जात पात का जहर घोलकर समाज को विकास से पीछे रखना चाहते ऐसे लोगों पर अल्लाह की लानत हो। इफ्तार पार्टी में सभी ने नेक हिदायत व देश की खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान गागन खान एडवोकेट, हासम मेहर SI,अता मोहम्मद RAS, पेश ईमाम आलम वीर, बाड़मेर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी लियाकत अली, ऊर्दू अकादमी के सचिव मोअज्म अली, वरिष्ठ पत्रकार रहमतुल्लाह खांन, गनमेन परवेज खान, मुनवर अली,मुराद नोहड़ी, भीखे खान, जमाल खान, ईमाम खान, सदाम हुसैन, गागन खान, हसन खान, गाजी खान, बरकत खान, ताज मोहम्मद, रूसतम अमराणी, सालख हमिराणी, निहाल खान, रमजान खान, जामीन खांन रहूमा सहित तमाम जैसलमेर- बाड़मेर के अध्ययनरत विधार्थी इफ्तार पार्टी में शरीक हुए।