नौतन:– प्रखंड GPS से मांगी 81 हजार की रंगदारी
:—दिया आवेदन –पुलिस कर रही जांच पड़ताल
दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन :– बैरिया प्रखंड मुख्यालय के कर्मी GPS मदन प्रसाद से शनिवार को उनके कार्यालय में जाकर 81 हजार रूपये की रंगदारी की मांग की गई रंगदारी नहीं देने पर जान से हाथ धोने की भी बात कही गई इस संदर्भ मे GPS मदन प्रसाद ने बैरिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि भितहा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति सिकंदर शाह शनिवार को मेरे कार्यालय मे आकर 81 हजार रुपया की मांग करने लगे इस बीच दोनों में बकझक भी हुई चलते चलते बोले कि उक्त रुपया मेरे घर पहुंचा दो नहीं तो मुझे जेल जाना भी आता है जिससे डर कर जीपीएस ने धमकी देने एवं मारने को लेकर थाने मे आवेदन दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक मे जांच पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments