नौतन :-160 बोतल देशी लैला शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार


दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन- बैरिया थाना क्षेत्र के खिरीया घाट से शुक्रवार की रात्रि गश्ती के दौरान बैरिया पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तिओ को 160 बोतल देशी लैला शराब के साथ गिरफ्तार किया । इस संदर्भ मे बैरिया थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान लौकरिया निवासी टुना साह पिता सोहन साह तथा लालमोहन साह पिता बसावन साह को 160 बोतल देशी लैला शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments